छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को भेजा जेल

नवाबगंज, बरेली। जनपद के थाना नवाबगंज क्षेत्र मे एक युवक ने छात्रा के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना क्षेत्र के एक गांव की कक्षा छह मे पढ़ने वाली छात्रा गुरुवार दोपहर स्कूल से घर लौट रही थी। जैसे ही वह गांव मे धार्मिक स्थल के पास पहुंची। आरोप है कि तभी गांव के ही नन्हे लाल ने उसे पकड़ लिया और अंदर खींच ले गया। आरोप है कि वहां आरोपी ने छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। छात्रा ने शोर मचाया और आरोपी के हाथ मे दांत से काट लिया। जिससे वह किसी तरह खुद को छुड़ाकर घर पहुंचने मे सफल रही। पीड़िता के परिजनों के मुताबिक आरोपी घटना के बाद उनके घर भी पहुंच गया और मां-बेटी को जान से मारने की धमकी दी। छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां उसे जेल भेज दिया गया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *