प्रधान की बंदूक लेकर बनाई थी रील, रील बनाने बाला गिरफ्तार

भोजीपुरा, बरेली। जनपद के थाना भोजीपुरा क्षेत्र मे पुलिस ने गन्ने के खेत के पास प्रधान की लाइसेंसी बंदूक से रील बनने वाले मुख्त्यार अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से प्रधान की लाइसेंसी बंदूक और एक कारतूस बरामद किया है। प्रधान को भी मुकदमे में अभियुक्त बनाया है। भोजीपुरा के गांव रत्ना चुन्नीलाल निवासी मुख्त्यार अहमद को हाफिजगंज के गांव गोशलपुर निवासी प्रधान श्यामाचरण ने अपनी लाइसेंसी बंदूक दी थी। मुख्त्यार अहमद ने रत्ना चुन्नीलाल में गन्ने के खेत के पास कंधे पर बंदूक रखकर रील बनाई थी। जिसका सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हो गया। हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष हिमांशु पटेल ने एक्स पर पोस्ट कर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने बुधवार को बुझिया अंडरपास से मुख्त्यार को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मामले में प्रधान श्यामाचरण को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस प्रधान की तलाश कर रही है। आरोपी मुख्त्यार को कोर्ट में पेश किया गया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *