सौतेली बेटियों ने हैक की महिला की इंस्टाग्राम आईडी, निजी फोटो और वीडियो से छेड़छाड

बरेली। जनपद के थाना इज्जतनगर इलाके मे एक महिला ने अपनी सौतेली बेटियों पर इंस्टाग्राम आईडी हैक करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो के साथ छेड़छाड़ की जा रही है। इस मामले में इज्जतनगर थाने में बेटियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कर्मचारी नगर निवासी पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह अमरीश नाम के व्यक्ति से हुआ है। अमरीश की पहली पत्नी का निधन हो चुका है और उसकी तीन बेटियां है। महिला के अनुसार, उसकी दो सौतेली बेटियां अक्सर बहाने से उसका मोबाइल फोन ले लेती थी। उन्होंने मोबाइल से महिला का इंस्टाग्राम पासवर्ड हासिल कर उसकी आईडी हैक कर ली। आईडी हैक करने के बाद बेटियों ने उसके कई फोटो भी बदल दिए। महिला ने यह भी बताया कि इंस्टाग्राम पर संदेश भेजकर ‘ऑल इंडिया बार परीक्षा’ की बात कहकर ओटीपी भी मांगा गया। उसकी निजी फोटो और वीडियो के साथ लगातार छेड़खानी की जा रही है। एसएसपी के आदेश पर इज्जतनगर थाने में यह रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला ने इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम को अपनी शिकायत में बताया कि उसकी सौतेली बेटियों ने योजनाबद्ध तरीके से यह काम किया। बेटियों ने मोबाइल फोन का उपयोग कर इंस्टाग्राम अकाउंट का पासवर्ड प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने आईडी पर मौजूद कई तस्वीरों को बदल दिया। महिला के अनुसार उसकी निजी सामग्री के साथ छेड़छाड़ की जा रही है। जिससे उसे मानसिक परेशानी हो रही है। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने गंभीरता से संज्ञान लिया है। एसएसपी के निर्देश पर इज्जतनगर थाने मे मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *