बरेली देहात। जनपद की तहसील और कस्बे मे डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। जहां बक्ताओ ने उनके विचारों पर प्रकाश डाला और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। समारोह में बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। इस दौरान जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित हुए। जिनमें लोगों ने बाबा साहेब के संघर्ष और उनके योगदान को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की। विभिन्न झांकियों के साथ शोभायात्रा भी निकाली गई। आंवला : कस्बे के मोहल्ला विलायतगंज में आयोजित कार्यक्रम मे पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि उनका जीवन संघर्ष, ज्ञान और संकल्प का अद्वितीय उदाहरण हैं। सभी से उनके आदर्शों को जीवन में उतारने की अपील की। उन्होंने बहोड़ा, गोठा सहित कई स्थानों पर कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। तहसील सभागार में एसडीएम विदुषी सिंह, सीओ नितिन कुमार, तहसीलदार बृजेश कुमार वर्मा ने डॉ़ आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। यहां जितेंद्र सागर, दीपचंद, रामबहादुर, विजय भारती, संजय अग्रवाल, अनमोल गुप्ता, सुरेंद्र यादव, जितेंद्र चंद्रा, राधेश्याम, ऊषा सतीजा आदि रहे। फरीदपुर : लौंगपुर गांव मे वीर शक्ति संगठन की ओर से अंबेडकर जयंती समारोह का आयोजन किया गया। राजा सेठ ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के जीवन, संघर्ष और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। यहां दीपक सेठ, देशराज राजपूत, रामवीर गुर्जर, राजीव कठेरिया, अंशू राजपूत, रामनरेश राठौर, शिवम कुमार, नितिन गुप्ता आदि थे। टिसुआ के कस्तूरी लाल झुख्खी सिंह आर्य इंटर कॉलेज में कॉलेज प्रबंधक मीणा देव ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सरकडा गांव में रैली निकाली गई। शेरगढ़ : ब्लॉक सभागार, नगर पंचायत कार्यालय, गांव डेलपुर, मोहम्मदपुर और कस्बे के जाटवपुरा मोहल्ला में आंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम हुए। डेलपुर में झांकी निकाली गई। यहां ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र कुर्मी, बीडीओ इन्द्रसेन सरोज, राजीव शर्मा, चेयरमैन बुद्धसेन मौर्य, ईओ दुर्गेश सिंह, प्रधान राहुल गंगवार, अनिल गंगवार, प्यारेलाल यदुवंशी, सुनील मौर्या, अजय, आसिफ आदि थे। भमोरा : कस्बे में डॉ़ भीमराव आंबेडकर की शोभायात्रा निकाली गई। यहां पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संजय सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख वेदप्रकाश यादव, प्रधान भगवान दास गौरव, सूरजपाल आदि रहे। ब्लाक मुख्यालय पर बीडीओ हरषेंदर कुमार और कर्मियों ने माल्यार्पण किया। एडीओ कर्मवीर सिंह, सचिव धनंजय सिंह, सुनील कुमार, प्रवीन कुमार, उदयवीर सिंह, तरुण कुमार, गौरव कुमार आदि मौजूद रहे। बल्लिया में आंबेडकर पार्क में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। यहां लक्ष्मी नारायण, गुड्डू सागर रहे। अलीगंज : कस्बे मे बाबा साहेब की शोभायात्रा निकाली गई। यहां पूर्व ब्लाक प्रमुख डॉ़ जीराज सिंह यादव, प्रधान शाकिर खान, रवि, नीलेश, राजेश गुप्ता, सुमित, दीपक, अमर, राजवीर, अतुल, अरविंद, शेर सिंह आदि मौजूद रहे। सिरौली : नगर के मोहल्ला गढ़ी और शिवपुरी मे हुए जयंती समारोह में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और शोभायात्रा को झंडी दिखाई। सोना, गुरगांवा में भी समारोह हुए। यहां आनंद मौर्य, पप्पू मौर्य, डॉ़ केपी सिंह, सीताराम शर्मा, बुधपाल सिंह, प्रतीक दीक्षित, संजीव सक्सेना आदि रहे। बिशारतगंज : कस्बे में विधायक डॉ़ राघवेंद्र शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। यहां चेयरमैन मोहम्मद ताज उर्फ लाल मियां कुरैशी, पूर्व चेयरमैन सूरजपाल मौर्य, श्रीपाल सागर, मोरसिंह, दीनदयाल सागर, पुष्पेन्द्र, राहुल, मुरारी आदि रहे। रामनगर : गांव के प्रमुख चौराहे पर स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। यहां बबलू सागर, जानकी सागर, रतनपाल, शिवकुमार, अशोक, पूर्व ब्लाक प्रमुख बिजेंद्र सिंह यादव, प्रधान अजयपाल सिंह यादव, मित्र पाल सिंह, करन सिंह, अरुण रहे। नवाबगंज : निरंदापुर गांव में जन कल्याण समिति अध्यक्ष राजेश्वरी देवी ने गांव के आंबेडकर पार्क में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां भगवानदास, विपिन कुमार आदि रहे। कस्बे में डॉ. आंबेडकर पार्क विकास समिति की ओर से आयोजित हुए कार्यक्रम में विधायक डॉ़ एमपी आर्य, डॉ. एके गंगवार, प्रेमलता राठौर, नीरेंद्र सिंह राठौर, नत्थूलाल आर्य, महावीर प्रसाद, कुंवरसेन आदि रहे। इसके अलावा एशियन विधि एवं न्यायिक विज्ञान महाविद्यालय, ठिरिया सैदपुर गांव में कार्यक्रम हुए। यहां नंदकिशोर एडवोकेट, यशवंत सिंह, डॉ. विजयपाल, हरीश सागर, सेवाराम, सुनील कुमार आदि रहे। फतेहगंज पश्चिमी : मंगलवार को आंबेडकर प्रतिमा पर विधायक डीसी वर्मा समेत भाजपा नेताओं ने फूल माला पहनाकर उनके पगचिह्न पर चलने का संकल्प दोहराया। शाम को गांव कुरतरा मे दुर्गा मंदिर से शोभायात्रा शुरू हुई जो रात मुख्य मार्ग पर पहुंची यहां लोगो ने शोभायात्रा का पुष्प वर्षा करके स्वागत किया। इसके अलावा गांव सोरहा, ठिरिया खेतल, मीरापुर, धनेटा आदि मे आंबेडकर जयंती मनाई गई। इस दौरान कैलाश शर्मा, अनार सिंह सागर, जितेंद्र सिंह, हीरालाल सागर, टीकाराम सागर, शेर सिंह सागर, धर्मवीर, नवल सागर. राकेश कुमार, जगदीश मौर्य, त्रिमाल कश्यप सहित आदि मौजूद रहे। दुनका : दुनका, रास, दोंद आलमपुर, हल्दी, सीहोर, औरंगाबाद, गोकिलपुर आदि गांवों में भी जयंती मनाई। पल्था में अवधेश कुमार मिश्रा ने आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। शीशगढ़ : शीशगढ़, मानपुर, बीसलपुर, बूंची आदि में आंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम हुए। यहां प्रवेश देवल, राम प्रकाश गुप्ता, रामोतार मौर्य, चेयरमैन नीलोफर हुसैन, हाजी जाहिद हुसैन गुड्डू, सभासद त्रिमल सिंह राठौर, अरविंद गंगवार, विनोद देवल आदि रहे। बहेड़ी : कस्बे के जाजूनगर में केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने बाबा साहेब की जयंती पर आंबेडकर भवन का लोकार्पण किया गया और वहां लगी बाबा साहब की प्रतिमा का अनावरण किया। वही डिग्री कॉलेज से रैली निकाली गई। यहां एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, श्रुति गंगवार, पालिका अध्यक्षा रश्मि जायसवाल आदि रहे। एमएलसी ने सभी से बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान अतिथियों को संविधान की पुस्तक और स्मृति चिह्न भेंट किए गए। अध्यक्ष सोमपाल शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष पवन शर्मा, रवि मल्होत्रा, महेंद्र पाल बौद्ध, जितेंद्र सक्सेना आदि मौजूद रहे। मीरगंज : मंगलवार को तहसील सभागार मे डॉ भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में विधायक डा. डीसी वर्मा ने बताया कि डॉ. आंबेडकर ने कमजोर वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया। इस दौरान एसडीएम आलोक कुमार तहसीलदार आशीष कुमार सिह, नन्हेंलाल, दुर्गापाल अमीन एवं लेखपाल आदित्य कुमार, लोकेंद्र सिंह, पुष्पेंद सिंह, गिरंद सिंह, अनिल कुमार, कमलजीत आदि उपस्थित रहे। सभागार मे ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार, एडीओ पंचायत बीपी सिंह, केपी राणा, राजू भारती, महावीर सिंह, सचिव अनस, विशाल कुमार, योगेश गंगवार, अमित पटेल, पूजा, प्रियंका, प्रधान आनन्द मोहन आदि मौजूद रहे। विशाल बाइक रैली में सैकड़ों युवाओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान श्रुति गंगवार, वीरेन्द्र गंगवार वीरू आदि उपस्थित रहे।।
बरेली से कपिल यादव
