भीषण आग से बहेड़ी के कई खेतों मे गेहूं की फसल जलकर राख

बहेड़ी, बरेली। जनपद के थाना बहेड़ी क्षेत्र के गांव सिंगौती और बहादुरगंज गांव मे सोमवार दोपहर एक बजे गेहूं के खेतों मे अचानक लगी आग ने सैकड़ों किसानों की कमर तोड़ दी। करीब 1500 बीघा रकबे मे खड़ी पकी फसल जलकर राख हो गई। किसानों की छह महीने की मेहनत पर पानी फिर गया। आग लगने का कारण पता नही चला। फायर ब्रिगेड पहुंचने से पहले किसान और पुलिस खुद आग बुझाने में जुट गए। बाद मे फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर जाकर आग पर काबू पाया। आग से दर्जनों किसानों की फसल राख हो गई। राजस्व टीम ने मौके पर जाकर फसल के नुकसान का जायजा लिया। पीलीभीत बॉर्डर पर बसे गांव बहादुरपुर नीचा गांव के खेतों से लगी आग सिंगोती गांव तक जा पहुंची। एक खेत मे गेहूं की फसल मे लगी आग ने विकराल रूप धारण कर आसपास के दर्जनों खेतों को चपेट मे ले लिया। जिससे दर्जनों किसानों का खड़ा गेहूं जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही किसान वहां पहुंच गए और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचने तक पुलिस और किसान खुद ही ट्रैक्टरों से खेत जोतकर आग बुझाने में जुट गए जिससे आग आगे न बढ़ सके। ट्रैक्टर आग बुझाने मे काफी मददगार साबित हुए। कुछ ही देर मे तब तक फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को बुझाने में जुट गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाकर दमकल की टीम ने आग को बुझा लिया। आग से कई किसानों की फसल जलकर राख हो गई। सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और आग के नुकसान का जायजा लिया। भाकियू टिकैत गुट के मीडिया प्रभारी चौधरी अजीत सिंह ने प्रशासन से किसानों को मुआवजा देने की मांग की है। जिन किसानो के गेहूं जलकर राख हुए है उनमें अकील पुत्र शफी अहमद की 30 बीघा, मुख्तयार अहमद 15 बीघा, अनवार हुसैन 8 बीघा, मो. मुईद 4 बीघा, मो. इश्तियाक खां, मो. अख्तियार, मो. इरशाद, मो. इरफान, अब्दुल रफीक व मो इम्तियाज की 10-10 बीघा, मो. मुमताज की 14 बीघा, इशरत बेग, कौसर बेग, अफसर बेग, नौसर बेग, मोहम्मद उमर, मो. इस्लाम व मो. नईम की 6-6 बीघा, अजीज हसन की 3 बीघा,रामचंद्र की साढ़े 3 बीघा, पानवती पत्नी रामचंद्र की 2 बीघा, रामस्वरूप की ढाई बीघा, शांति देवी की 2 बीघा, सज्जाद अली की तीन बीघा, मो. हसीब की साढ़े चार बीघा, नफीस की 8 बीघा, अब्दुल महीद और अब्दुल अफीक की 4-4 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *