बरेली। निलंबित पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री विभागीय जांच मे सहयोग नही कर रहे है। अब तक अलंकार ने आरोप पत्र का जवाब नही दिया है। जांच अधिकारी कमिश्नर बरेली ने उनको रिमाइंडर नोटिस जारी किया है। 26 जनवरी को तत्कालीन सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने शंकराचार्य के तथाकथित अपमान और यूजीसी कानून के विरोध मे इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे। रात मे डीएम से मुलाकात के बाद उन्होंने खुद को बंधक बनाए जाने और अपमान का आरोप भी लगाया था। 26 जनवरी की देर रात शासन ने उनको निलंबित कर दिया था। कमिश्नर भूपेंद्र एस चौधरी को जांच अधिकारी नामित किया गया था। निलंबन के बाद उनके विरुद्ध आरोप पत्र तैयार कर नियुक्ति विभाग को भेज दिया गया। अलंकार को डीएम कार्यालय शामली से संबद्ध किया गया। छह मार्च को अलंकार ने आरोप पत्र का जवाब देने के लिए एक महीने का समय मांगा था। एक महीना बीतने के बाद भी वो जवाब देने के लिए उपस्थित नही हुए है और न ही अपना जवाब भेजा है। प्रशासन अब इस मामले मे ढिलाई के मूड मे नही दिख रहा है।।
बरेली से कपिल यादव
