गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का हंगामा, एसडीएम से की शिकायत

देवरनियां, बरेली। रिछा गैस एजेंसी पर सिलेंडर नही मिलने पर उपभोक्ताओं ने शुक्रवार को हंगामा किया। गैस की कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की। रिछा-जहानाबाद रोड पर रिछा की इंण्डेन गैस एजेंसी पर रसोई गैस को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानी कम होने का नाम ही नही ले रही है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि जबकि ब्लैक मे आसानी से गैस सिलेंडर मिल रहे है। परेशान उपभोक्ताओं में इकरार अहमद तनवीर, प्रिन्स कुमार, राशिद हुसैन, अतर हुसैन, आरिफ, विपिन कुमार, गुड्डू, विकास कुमार, तनवीर मनोज कुमार आदि ने एजेंसी पर हंगामा किया। डीएम से शिकायत कर गैस की कालाबजारी कराने का भी आरोप लगाया। इस गैस एजेंसी से रिछा कस्बा समेत है। आसपास के करीब दर्जनभर से ज्यादा गांवों के उपभोक्ता जुड़े है। उपजिलाअधिकारी बहेड़ी इशिता किशोर ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है। जांच की जा रही है। आरोप सही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *