फरीदपुर, बरेली। लॉ स्टूडेंट योगेश की हत्या और आरोपी दबंग प्रधान की गिरफ्तारी न होने से परेशान पीड़ित परिवार ने पलायन ने धमकी दे डाली है। सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर कहा गया है कि आरोपी प्रधान रामरहीस यादव समाजवादी पार्टी से जुड़ा है और गिरफ्तारी न होने से उसके हौसले बुलंद है। आरोपी षडयंत्र रचकर पूरे परिवार को नुकसान पहुंचा सकता है। सलामती को घर बेचकर पलायन के हालात पैदा हो गए है। सिलसिले हत्याओं को लेकर चर्चाओं में रहे थाना फरीदपुर क्षेत्र के गांव नवादा विलसंडी में 19 जनवरी को सरेआम एलएलवी के छात्र योगेश यादव को गोली से उड़ा दिया गया था। पुलिस को बताया गया था हमलावर प्रधान राम रईश यादव पक्ष से मनोज के परिवार की पहले से रंजिश चली आ रही थी। पुलिस की छानवीन में यह बात भी सामने आई थी कि मृतक के भतीजे का आरोपी पक्ष से मोवाइल की किश्त को लेकर विवाद हुआ था, जिसके चलते उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। फरीदपुर थाने मे घटना की रिपोर्ट मारे गए योगेश से बड़े अधिवक्ता भाई मनोज कुमार ने ग्राम प्रधान रामरहीश, रामऔतार, राम खिलाड़ी, पीके यादव व सुमित उर्फ नन्हे के खिलाफ दर्ज कराई गई थी। परिवार का आरोप है कि पुलिस ने हत्यारोपी सुमित व पीके को तो गिरफ्तार कर जेल भेज दिया लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी बाकी आरोपी खुले घूम रहे है। मृतक के भाई मनोज कुमार का कहना है कि मुख्य आरोपी प्रधान रामरईश समाजवादी पार्टी से जुड़ा है। वड़े नेताओं से सम्बंध है। उन्होंने वायरल फोटो भी शासन कारे भेजे है। पुलिस ने अभी उसे नही पकड़ा है। वह धमकियां दिला रहा है। परेशान होकर घर विकाऊ लिखा है। पलायन के हालात है। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।।
बरेली से कपिल यादव
