बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। नेशनल हाइवे के झुमका चौराहे पर बाइक से छिटकर गिरने पर ट्रक के पहिए से कुचलकर 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक गांव मढ़ौली के रामभरोसे लाल साहू अपनी 70 वर्षीय पत्नी चमेली देवी के साथ बाइक से बरेली रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। दोनो झुमका चौराहे पर पहुंचे। बरेली की ओर मुड़ने पर पीछे से आ रहे ट्रक की टक्कर से बाइक पर पीछे बैठी पत्नी चमेली देवी की छिटककर ट्रक के पहिए आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की सूचना से घर में कोहराम मच गया। वह अपने पीछे पति, तीन तीन शादी शुदा बेटे, बेटियों समेत नाती पोती पोता से भरा पूरा परिवार छोड़ गई है। डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार घायल : फतेहगंज पश्चिमी। नेशनल हाइवे पर डिवाइडर से टकराने के बाद बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने उसे एंबुलेंस के द्वारा अस्पताल भेज दिया। सिर मे से उसकी हालत नाजुक है। जिला रामपुर की कोतवाली मिलक के गांव परम निवासी रक्षपाल बाइक से बरेली जा रहे थे। धनेटा से आगे बल्लिया ढाल पर बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। सिर मे चोट लगने रक्षपाल गंभीर रूप घायल हो गया। पुलिस ने एम्बुलेंस के द्वारा बरेली के एक निजी अस्पताल भेज दिया। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।।
बरेली से कपिल यादव
