प्रधानी की रंजिश में पथराव-फायरिंग, 13 घायल, दोनों पक्षों के 30 लोगों पर मुकदमा

नवाबगंज, बरेली। प्रधानी के चुनाव की रंजिश मे शुक्रवार को ग्राम प्रधान और पूर्व ग्राम प्रधान के रिश्तेदार भिड़ गए। दोनों पक्षों में खूब लाठी-डंडे चले। एक पक्ष ने ग्राम प्रधान के बेटे पर फायरिंग कर दी। वह बाल-बाल बच गया। मारपीट मे दूल्हा और फौजी समेत 13 लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी भेजा गया है। जिसमें से एक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की रिपोर्ट दोनों पक्षों की ओर से 30 लोगों के खिलाफ थाना नवाबगंज में दर्ज करायी गयी है। नवाबगंज के जरेली गांव मे ग्राम प्रधान मुनाजिर और पूर्व ग्राम प्रधान अली रजा मे चुनावी रंजिश चल रही है। शुक्रवार को दोनों के परिजन आपस में भिड़ गए। ग्राम प्रधान मुनाजिर का आरोप है कि पूर्व प्रधान अली रजा उनसे रंजिश मानता है। शुक्रवार को उनका पुत्र अरजैन कोचिंग पढ़कर गांव आ रहा था जैसे ही वह अपने घर की गली में पहुंचा तो पहले से घात लगाए बैठे पूर्व प्रधान के भतीजे यमन फौजी ने उसपर तमंचे से फायरिंग कर दी। फायर की आवाज सुनकर उनके पक्ष के लोग वहां आ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। प्रधान पक्ष के तस्लीम हैदर, मोहम्मद जैदी, अरमान हैदर, मुजीब हैदर, शादान, असद अब्बास व पूर्व ग्राम प्रधान पक्ष के यमन अली फौजी, क़ासिद, चांद रजा, हसन अब्बास, अजीम हैदर व आकिल हुसैन घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां घायलों में प्रधान पक्ष के असद अब्बास की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वही पूर्व प्रधान अली रजा के भाई कमर अली का आरोप है कि प्रधान के पुत्र जैन की बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, उसकी बाइक पर बैठे लोगों ने उन्हें मारना-पीटना शुरू कर दिया। शोर शराबा सुनकर पहुंचे परिजनों से भी मारपीट की गई। घटना की रिपोर्ट ग्राम प्रधान मुनाजिर की ओर से यमन फौजी, कमर अली, मोहम्मद अर्श, आकिल, कासिद, फुरकान, अली रजा, हसन अब्बास, अजीम हैदर, साने अली उर्फ मुन्ने, अयाज, अब्बास अली उर्फ सुल्तान, सालिम, चांद रजा, शमी, गुड्डे के खिलाफ दर्ज करायी है। वही पूर्व प्रधान अली रजा के भाई कमर अली ने अरमान, शादान, मुजीब हैदर, सब्बान, मुनाजिर, जैन, नजीम, तस्लीम, फईम, सबाहत, फखरी, राशिद, अरजैब व अरमान के खिलाफ थाना नवाबगंज में मुकदमा दर्ज कराया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *