शिकायतों के निस्तारण में बरेली जोन प्रदेश मे अव्वल

बरेली। आईजीआरएस पर शिकायतों के निस्तारण मे बरेली जोन की पुलिस ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। शासन की ओर से मार्च माह की जारी रैंकिंग में जोन के चारों जिलों बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर और पीलीभीत के 84 थानों ने शतप्रतिशत शिकायतों को निस्तारण कर यह उपलब्धि हासिल की है। डीआईजी अजय कुमार साहनी के निर्देशन में बरेली जोन ने प्रदेश में यह उपलब्धि हासिल की है। प्रथम आने वाले बरेली के 28 थानों में अलीगंज, महिला थाना, सुभाषनगर, फतेहगंज पश्चिमी, किला, शेरगढ़, सीबीगंज, बिशारतगंज, शाही, बारादरी, इज्जतनगर, देवरनियां, भुता, हाफिजगंज, भोजीपुरा, बहेड़ी, मीरगंज, नवाबगंज, आंवला, भमोरा, शीशगढ़, प्रेमनगर, कोतवाली, सिरौली, बिथरी चैनपुर, फरीदपुर, कैन्ट, फतेहगंज पूर्वी शामिल है। इसके अलावा जनपद बदायूं के 20 थानों मे कुवरगांव, महिला थाना, बिनावर, जरीफनगर, अलापुर, सहसवान, इस्लामनगर, दातागंज, मुजरिया, बिल्सी, बिसौली, उझानी, उसावां, कादरचौक, उधैती, उसैहत, मूसाझाग, हजरतपुर, कोतवाली, सिविल लाइंस शामिल है। पीलीभीत के सभी 17 थानों में महिला थाना, माधोटांडा, बरखेड़ा, करेली, कोतवाली, हजारा, जहानाबाद, सेहरामऊ उत्तरी, दियोरिया कलां, घुंघचाई, न्यूरिया, पूरनपुर, गजरौला, बीसलपुर, सुनगढी, अमरिया, बिलसंडा शामिल है। शाहजहांपुर के 19 थानों मे महिला थाना, रामचंद्रमिशन, सिंधौली, कोतवाली, परौर, बंडा, जलालाबाद, कलान, सेहरामऊ दक्षिणी, रोजा, मदनापुर, निगोही, मिर्जापुर, कांट, सदर बाजार, गढ़िया रंगीन, जैतीपुर, कटरा, खुदागंज शामिल है। इस उपलब्धि पर जोन कार्यालय में कार्यरत आईजीआरएस कर्मी उपनिरीक्षक शालू, कंप्यूटर ऑपरेटर अमरेंद्र कुमार और आरक्षी सलिल सक्सेना को नकद और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *