बरेली। शहर के सिटी स्टेशन कॉलोनी की झाड़ियों मे युवक का शव मिलने की सूचना जैसे ही इलाके मे फैली तो वहां मृतक का भाई शकील भी पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम 7:14 बजे अमन रजा से फोन पर बात हुई थी। उसने बताया था कि वह सिटी स्टेशन के पास है और जल्द घर लौट आएगा। इसके बाद उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया। परिजनों ने देर रात तक संपर्क करने की कोशिश की लेकिन फोन बंद रहा। बुधवार की सुबह दोस्तों से पूछताछ मे पता चला कि अमन, नितिन और हैदर के साथ हिमांशु के घर गया था। हालांकि तीनों ने अलग-अलग बयान दिए। हिमांशु ने बताया कि तीनों रात मे ही उसके घर से चले गए थे जबकि नितिन ने कहा कि उसने अमन और हैदर को ईट पजाहा चौराहे पर छोड़ा था। वही हैदर का कहना था कि उसने अमन को शहामतगंज मे उतार दिया था। परिजनों का आरोप है कि तीनों दोस्तों ने मिलकर अमन की हत्या की और शव को रेलवे कॉलोनी मे फेंक दिया। इंस्पेक्टर क्राइम आदेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।।
बरेली से कपिल यादव
