चाकू मारकर खुदकुशी की कोशिश, हालत गंभीर

बरेली। जनपद के थाना कैंट क्षेत्र के गांव चनेहटी मे एक व्यक्ति ने गर्दन में चाकू मारकर खुदकुशी की कोशिश की। गंभीर हालत मे परिजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। गर्दन में गहरा जख्म होने के कारण वह बात नही कर पा रहा है। कैंट इंस्पेक्टर संजय धीर ने बताया कि चनेहटी निवासी श्याम सिंह गुजरात के भुज शहर में सिलाई का काम करता था। उसके भाई बृजपाल ने बताया कि 29 मार्च को श्याम सिंह घर आया था। वह शराब पीने का आदी है और पूर्व में मानसिक चिकित्सालय से उसका इलाज भी चल चुका है। मंगलवार सुबह करीब चार बजे उन्होंने पास के कमरे में सोये श्याम सिंह के चीखने की आवाज सुनी तो वहां जाकर कि वह गर्दन में चाकू मारकर खुद को गंभीर रूप से घायल कर चुका था। ग्राम प्रधान को सूचना देकर उन्होंने श्याम सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर ने बताया कि उन्होंने जिला अस्पताल जाकर घायल से बात करने का प्रयास किया लेकिन जख्म गहरा होने के कारण वह बोलने में असमर्थ है। उसने गर्दन हिलाकर सवालों के जवाब दिए और किसी व्यक्ति द्वारा हमले से इनकार किया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *