खेतों मे भीगी गेहूं की फसल, भारी नुकसान की आशंका

बरेली। अप्रैल चल रहा है लेकिन बार-बार बारिश के कारण किसानों की चिंता लगातार बढ़ रही है। खेतों में गेहूं पके खड़े हैं और कटाई चल रही है। बारिश ने मंगलवार को भी किसानों को तगड़ा झटका दिया। बारिश में गेहूं की फसल भीगने से अब फिर सूखाने में एक-दो दिन और लगेंगे। मंगलवार शाम छह बजे के बाद मौसम ने फिर से करवट बदली और तेज बारिश शुरू हो गई। जिससे खेतों में कटे पड़े गेहूं फिर से भीग गये। जिन गेहूं का बुधवार को उठान होना था, उनको अब धूप में सुखाना पड़ेगा। बारिश के साथ हवा भी चलती है, जिससे गेहूं खेतों में गिरने का अधिक खतरा बढ़ जाता है। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी बारिश होने की संभावना व्यक्त की है सुबह से दोपहर तक बारिश होने की संभावना है। सीबीगंज के किसान सुरेंद्र सिंह, भूरे लाल, मुनब्बर आदि का कहना है कि जब किसान की मेहनत का फल मिलने वाला होता है, तभी कुदरत अपना कहर बरसाती है। चाहे धान का सीजन हो या फिर गेहूं कटान का समय। आंवला, सेंधा : गांव देवीपुरा के रनबीर पाल ने बताया कि बारिश होने से गेहूं की कटाई और थ्रेसर से निकासी दोनों काम रुक गये है। मलगांव के मुनेंद्र यादव ने बताया कि उनके 50 बीघा गेहूं बारिश के कारण कट नही पा रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *