परिषदीय स्कूलों में मिड-डे मील पर छाए संकट के बादल

बरेली। एलपीजी की किल्लत से अब परिषदीय विद्यालय भी अछूते नहीं हैं। सिलेंडरों न मिलने पर स्कूलों में मिड-डे मील चूल्हों पर बनाना पड़ रहा है। वहीं शहर के स्कूलों में खाना आपूर्ति करने वाली सात एजेंसियों ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं। कई विद्यालयों में शिक्षकों ने अपने घरों से सिलेंडर लाकर व्यवस्था की है, लेकिन यह भी एक-दो दिन की है, फिर वही स्थिति होने का डर सता रहा है। कई स्थानों पर रसोइयों को लकड़ी के चूल्हों पर भोजन बनाना पड़ रहा है। जिले में 2,618 विद्यालय पीएम पोषण योजना के अंतर्गत संचालित हैं। इनमें से 2,327 विद्यालयों के किचन में ही भोजन तैयार किया जाता है, जबकि शहरी क्षेत्र के 291 विद्यालयों में सात एनजीओ भोजन उपलब्ध कराते हैं। जिले में 18 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय भी हैं। बीएसए डॉ. विनीता ने बताया कि जिला पूर्ति अधिकारी को पत्र लिखकर एमडीएम के लिए सिलेंडर आपूर्ति कराने को पत्राचार किया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *