पुलिस लाइन मे तैनात सिपाही की साइलेंट हार्टअटैक से मौत

बरेली। जनपद मे पुलिस लाइन मे तैनात औरैया जिले के थाना अछल्दा क्षेत्र के गांव रूपपुर निवासी 40 वर्षीय सिपाही वीरपाल की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। जिला अस्पताल की मोर्चरी पर पहुंची उनकी पत्नी संगीता ने बताया कि गुरुवार की सुबह चार बजे पति वीरपाल ने नाश्ता मांगा था। नाश्ता करने के बाद उन्होंने अचानक तबीयत खराब होने की शिकायत की और आराम करने के लिए लेट गए। कुछ देर बाद जब पत्नी ने उन्हें जगाने की कोशिश की तो वह नही उठे। इससे घबराई संगीता ने पड़ोसियों की मदद से उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी संगीता ने बताया कि वीरपाल वर्ष 2006 बैच के सिपाही थे और तीन वर्षों से बरेली पुलिस लाइन मे तैनात थे। वह यहां चौपुला के पास किराए के मकान मे पत्नी और दो बेटों के साथ रह रहे थे। डॉक्टरों के अनुसार प्रथम दृष्टया मौत का कारण साइलेंट हार्टअटैक है। हालांकि सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *