बरेली- कंपोजिट विद्यालय जोगीठेर में नए शिक्षण सत्र का शुभारंभ प्रार्थना के पश्चात प्रत्येक बच्चे को तिलक लगाकर एवं बिस्किट फल देकर स्वागत किया इस अवसर पर राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षा के लाल बहादुर गंगवार ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि प्रत्येक दिन आपके विद्यालय आना है खूब मन लगाकर पढ़ना है और जो बच्चे गांव में प्रत्येक दिन नहीं आते हैं उनको भी प्रेरित करना है वरिष्ठ अध्यापक रमेश सागर ने बच्चों को सामान्य ज्ञान की बातें बताते हुए उनको प्रेरित किया समस्त अध्यापकों ने बच्चों को आशीर्वाद दिया एवं नए कक्षा में प्रवेश दिलाया इस अवसर पर समस्त बच्चों ने अपने कक्ष को सुसज्जित भी किया।
तिलक लगाकर नये सत्र में बच्चों का कंपोजिट विद्यालय जोगीठेर में किया गया स्वागत
