नवाबगंज, बरेली। जनपद के थाना नवाबगंज क्षेत्र के फाजिलपुर गांव मे गुरुवार को अचानक लगी भीषण आग ने तवाही मचा दी। चंद मिनटों में आग ने छह झोपड़ी नुमा घरों को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे वहां रहने वाले मजदूर परिवारों की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। बताया जाता है कि बीरपाल, हरि प्रसाद, सोमपाल, रविन्द्र, शोभाराम और मुकेश अपने-अपने परिवार के साथ झोपड़ियों मे रहकर मेहनत मजदूरी से गुजर-बसर करते है। अचानक उठी आग की लपटों ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग लगते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और ग्रामीणों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने में जुट गए लेकिन उनकी कोशिशें नाकाम रही। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक झोपड़ियों में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर पूरी तरह खाक हो चुका था। घटना की सूचना पर कोतवाल और राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और नुकसान का आकलन शुरू किया।।
बरेली से कपिल यादव
