बरेली। ईद-उल-फितर का त्योहार शनिवार को अकीदत के साथ मनाया गया। सुबह से ही बच्चों और बड़ों ने नए-नए कपड़े पहन मस्जिदों और ईदगाह का रुख किया। ईद की नमाज अदा कर एक दूसरे से गले मिलकर इंद की मुबारकबाद दी। मस्जिदों में इमामों ने मिल्लत की खुशहाली के साथ मुल्क की तरक्की और मस्जिद-ए-अक्सा और फिलिस्तीन के मुसलमानों के लिए खुसूसी दुआ की। शहर में मुख्य नमाज वाकरगंज स्थित ईदगाह में 10.30 बजे ग्रैंड मुफ्ती असजद रजा कादरी (असजद मियां) ने अदा करायी। नमाज के बाद खुत्वा पड़ा। उसके बाद खुसूसी दुआ की। सभी से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। जमात रजा मुस्तफा के राष्ट्रीय महासचिव फरमान हसन खान (फरमान मियां) ने भी सवको गले मिलकर मुबारकबाद देते हुए कहा कि हमारे मुल्क में अमन भाईचारा कायम रहे। रोजेदार जिस तरह रमजान में इबादत में मशगूल रहे। उसी तरह इंद के बाद भी अपने रव की इबादत करें। यहां की व्यवस्था ईदगाह कमेटी के खलील अहमद, हबीब हुसैन, महताब अली, शादाब हुसैन, महबूब अंसारी, आमिर खान आदि ने संभाली। लोगों ने नमाज अदा कर कब्रिस्तान जाकर अपने पुरखों के लिए फातिहा पढ़कर ईसाले सबाव किया। इसके बाद दावतों का दौर चला। बड़ों ने बच्चों को ईदी दी। सबसे पहले बाजार संदल खान स्थित दरगाह बली मियां में नमाज अदा की गई। इसके बाद दरगाह ताजुशशरिया, दरगाह शाह शराफत मियां, दरगाह बशीर मियां, खानकाह-ए-वामिकिया, खानकाह-ए-नियाजिया, दरगाह शाहदाना बली, दरगाह रफीक उल-औलिया, जामा मस्जिद, दरगाह नासिर मियां (नौमहला मस्जिद), मस्जिद बीबी जी, पीराशाह मस्जिद, हविविया मस्जिद, नूरानी मस्जिद, कचहरी बाली मस्जिद, मसीत उल्लाह हरी मस्जिद, मुफ्ती आजम हिंद मस्जिद आदि में अपने तय बक्तों पर नमाज अदा की गयी। दरगाह के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि सबसे आखिर मे सुबह 11 बजे दरगाह आला हजरत की रजा मस्जिद में मुफ्ती जहीम रजा ने नमाज अदा करा कर खुत्वा पड़ा। इसके बाद तौसीफ मियां ने दुनिया भर में अमन ओ सुकून की खुसूसी दुआ की। यहां आला हजरत परिवार के सभी लोगों ने नमाज अदा की। इमाम मुफ्ती जईम रजा ने नमाज अदा करने से पहले कहा कि अल्लाह ने अपने बंदों को तीस रोजों को इनाम इंद के रूप मे अता किया है। रोजेदारों ने जिस तरह अपने आप को रमजान भर हर बुरे काम से रोके रखा, उसी तरह बाकी बची जिंदगी भी इसी तरह गुजारें। मरकज ए अहले सुन्नत वेलफेयर ट्रस्ट के अल्हाज मोहसिन हसन खान समेत मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी, हाजी जावेद खान, शाहिद नूरी, परवेज नूरी, अजमल नूरी. ताहिर अल्वी, औररंगजेज पूरी, मंजूर खान, मुजाहिद रजा, काशिष्फ रजा, खालिद नूरी, साजिद रजा, आसिम रजा, जोहिव रजा, साकिव रजा, रोमान रजा, सुहैल रजा, अरबाज रजा आदि ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि ईद के मद्देनजर सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टी रद्द की गयी। पुलिस लाइन का स्टाफ भी इंद के दिन शहर के प्रमुख स्थानों पर तैनात किया। चार कंपनी पीएसी के साथ एक कंपनी आरआरएक भी जिले में मौजूद रही। घनी बस्तियों में होन से भी सुरक्षा बंदोबस्त की निगरानी की गयी। जिलेभर में शांतिपूर्ण तरीके से ईद की नमाज सम्पन्न कराई गयी।।
बरेली से कपिल यादव
