चौबारी मे बदमाशों ने की फायरिंग, ढाबा संचालक घायल

बरेली। ग्राम प्रधान से होली मिलने पहुंचे कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी। जिसमें एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। घायल को पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराकर तीन लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हिस्ट्रीशीटर के हत्यारोपियों ने अपने साथियों को छुड़ाने के लिए ग्रामीणों पर फायरिंग कर दी। इसमें ढाबा संचालक युवक हाथ में फायर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों के मुताबिक चौबारी गांव के प्रधान पप्पू सिंह और हिस्ट्रीशीटर बदमाश के कांधरपुर निवासी दो बदमाशों से कोई विवाद है। इसके चलते ही सोमवार शाम करीब सात बजे वे दो बदमाश अपने कुछ साथियों के साथ प्रधान पप्पू सिंह के घर पहुंचे थे। वे दोनों प्रधान के घर गालीगलौज करने लगे तो ग्रामीण जुट गए और बदमाशों के तीन साथियों को पकड़ लिया। सूचना पर कैंट पुलिस पहुंची और तीनों को कब्जे में लेकर थाने जाने लगी मगर गांव से बाहर निकलते ही दोनों बदमाशों ने अपने साथियों के साथ पकड़े गए तीनों साथियों को पुलिस से छुड़ाने के लिए घेराबंदी की कोशिश की। मगर इसी दौरान गांव वाले वहां पहुंच गए। चौबारी मे ही रहने वाले सौरभ सिंह उस समय अपने साथी संजय के साथ रामगंगा तिराहा स्थित ढाबा से खाना खाने के लिए घर जा रहे थे। बदमाशों ने समझा कि वे भी उनकी घेराबंदी करने आए है और उन पर गोली चला दी। हाथ मे गोली लगने से सौरभ सिंह घायल हो गए। इसके बाद बदमाश वहां से भाग निकले। तभी कैंट थाने से अन्य फोर्स पहुंचा और तीनों बदमाशों को अपने साथ ले गया। पुलिस ने सौरभ को जिला अस्पताल भेजा, जहां उन्हें भर्ती कर लिया गया है। कैंट इंस्पेक्टर राजेश सिंह ने बताया कि घटना में कुछ संदिग्ध बातें सामने आई है। उनकी जांच कराई जा रही है। घायल ने सुबह तहरीर देने को कहा है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *