उमरा से लौटे असजद रजा खां, बरेली पहुंचने पर जोरदार स्वागत

बरेली। काजी-ए-हिन्दुस्तान मुफ्ती असजद रजा खां सऊदी अरब से उमरा की इबादत पूरी कर भारत लौट आए है। शनिवार सुबह करीब पांच बजे जेद्दा एयरपोर्ट से मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे थे। रविवार को मुंबई से सीधे बरेली एयरपोर्ट पर पहुंचे। जहां बड़ी संख्या में अकीदतमंदों और मुरीदों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और फूलों से इस्तकबाल किया। रविवार को दोपहर एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही उनके समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान स्वागत के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए, जिनमें अकीदतमंद उन्हें घेरकर स्वागत करते नजर आ रहे है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से फैल रही थी कि सऊदी अरब की राजधानी रियाद में रोजा इफ्तार के दौरान काजी-ए-हिंदुस्तान को गिरफ्तार कर लिया गया है। दरगाह की तरफ से इसका खंडन किया गया था।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *