सिरौली, बरेली। जनपद के थाना सिरौली क्षेत्र मे अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती का एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने भंडाफोड़ किया है। मौके से अफीम की खड़ी फसल और उससे बनने वाले अवैध उपोत्पाद बरामद किए गए है। इस मामले में सिरौली थाने में दो आरोपितों के के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई एएनटीएफ थाना सहारनपुर और एएनटीएफ यूनिट बरेली की संयुक्त टीम ने की है। टीम को सूचना मिली थी कि सिरौली के गुरवा गांव मे अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने छापेमारी की तो राजेश्वर के खेत में अफीम की खड़ी फसल और उससे बनने वाले अवैध उपोत्पाद मौके पर पाए गए। मामले में सिरौली थाने मे राजेश्वर और छत्रपाल के विरुद्ध प्राथमिकी लिखी गई है। छापेमारी के बाद दोनों आरोपित मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक छापेमारी की भनक लगते ही दोनों शातिर आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए एएनटीएफ और स्थानीय पुलिस की टीमें लगातार उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।।
बरेली से कपिल यादव
