हाफिजगंज, बरेली। जनपद के कस्बा रिठौरा मे बच्चों के बीच हुआ मामूली विवाद बड़ों की मारपीट मे बदल गया। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने से एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली हाफिजगंज क्षेत्र के कस्बा रिठौरा वार्ड नंबर-4 निवासी सुरेश चंद्र ने बताया कि 12 मार्च को चार वर्षीय नाती सतीश पड़ोसी हरीश कुमार के छह वर्षीय बेटे के साथ खेल रहा था। खेलते समय दोनों बच्चों के बीच कहासुनी हो गई। जिस पर दूसरे बच्चे ने सतीश को पीटना शुरू कर दिया। जब वे बच्चों को छुड़ाने पहुंचे तो हरीश कुमार, पत्नी पूजा और अन्य लोग ने मारपीट शुरू कर दी। सुरेश चंद्र को पिटता देख परिवार के अन्य सदस्य बचाने पहुंचे तो उन्हें भी पीटा गया। मारपीट मे सावित्री देवी, अनिल कुमार, सुरेश चंद्र, सुमन और सतीश घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी नवाबगंज भेजा। भमोरा: ग्राम पंचायत सेंधी निवासी सुनील कुमार ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि गुरुवार शाम उसका भाई पुष्पेंद्र बरेली से काम कर घर लौट रहा था तभी सेधा सेधी के बीच पहुंचने पर गांव निवासी पप्पू, जोगिंदर व मनोज ने उसे घेर लिया और भूमि विवाद को लेकर उक्त तीनों ने बुरी तरह लाठी डंडों से मारपीट की जिसमें पुष्पेंद्र के गुम चोटें आई है। फरीदपुरः बेटी के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने का विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की बचाने आई पत्नी को भी पीट दिया। छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बिशारतगंज: होली चौक पर बैठे बुजुर्ग पर जानलेवा हमला कर पीटकर घायल कर दिया गया। मामले में रिपोर्टदर्ज कराई गई है। थाना क्षेत्र के ग्राम नूरपुर बुजुर्ग के रहने वाले रामगोपाल ने बताया है कि गुरुवार की शाम वह गांव में होली चौक के पास बैठे थे अचानक एक दिया व्यक्ति ने उन पर हमला कर इसके बाद पीछे से आरोपी के परिवार के ही तीन लोग और आ गए। जिन्होंने उन्हें पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर पर गांव के ही जयपाल, धर्मपाल, दिनेश और संतोष के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।।
बरेली से कपिल यादव
