पीलीभीत बाईपास गोलीकांड मे 20 नामजद, 170 पर एक और मुकदमा दर्ज

बरेली। पीलीभीत बाईपास पर जमीन के विवाद मे हुए चर्चित गोलीकांड में सारी कार्रवाई पूरी होने के बाद कोर्ट के आदेश पर थाना इज्जतनगर में एक और रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। यह रिपोर्ट आदित्य उपाध्याय के पार्टनर राजस्थान के मार्बल कारोबारी शुभ अजमेरा ने बिल्डर राजीव राना समेत 20 नामजद और 150 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया है। आदित्य उपाध्याय के पार्टनर राजस्थान के जनपद अजमेर में शिवाजी नगर, किशनगढ़ निवासी शुभअजमेरा का कहना है कि उसने शंकर महादेव मकराना मार्बल नाम से आकर काम शुरू किया था। आदित्य उपाध्याय से किराये के बदले 50 प्रतिशत मुनाफा तय हुआ था। वहां 22 जून 2024 की सुबह राजीव राना पक्ष ने हमला कर दिया। अंधाधुंध फायरिंग करते हुए दो जेसीबी और घन से उनके 1.65 करोड़ रुपये के टाइल, पत्थर और शोरूम को तोड़कर ध्वस्त कर दिया। गल्ले में रखे 2.05 लाख रुपये, डीबीआर, टीवी, लैपटॉप और चौकीदार का मोबाइल समेत कीमती सामान उठाकर ले गए। उसने 70 लाख रुपये उधार लेकर और 20 लाख रुपये मकान गिरवी रखकर व्यापार में लगाए थे। अब उसके परिवार को आत्महत्या करने की स्थिति बन गई है। मगर पुलिस ने सुनवाई नही की तो उसने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। शुभ अजमेरा ने राजीव राना संपत्ति की जांच की भी मांग की है। इनके खिलाफ दर्ज की गई रिपोर्ट बारादरी मे रामायण विहार निवासी राजीव राना, उसके बेटे आशीष व राजन, संजयनगर निवासी भाई गौरीशंकर, राधे राना, हरिओम राना, संजय राना, रोहित ठाकुर, अमित ठाकुर, सिद्धार्थनगर इज्जतनगर का ललित सक्सेना, तुला शेरपुर का शिवम माथुर, रिठौरा हाफिजगंज का केपी यादव, सुनील यादव, मुकेश यादव, फुरकान गोरखा, प्रेमनगर का समर यादव, पुराना शहर का बाबा, गुलाबनगर का गोला घोसी, बिथरी के सिमरा का जेसीबी वाला अवधेश पटेल, इज्जतनगर के मोहरनिया का श्याम सिंह यादव के अलावा 100-150 अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। पीलीभीत बाईपास पर जमीन के विवाद को लेकर 22 जून 2024 को मार्बल कारोबारी आदित्य उपाध्याय और बिल्डर राजीव राना के गुटों के बीच हुए इस टकराव में दो मुकदमे दर्ज हुए थे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *