बरेली। उत्तर प्रदेश व्यापारी सुरक्षा फोरम के नेतृत्व मे व्यापारियों ने शुक्रवार को जिला पूर्ति अधिकारी को ज्ञापन सौपा। इसमें शहर भर में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए उसे तत्काल रोकने की अपील की। आरोप लगाया कि गैस एजेंसियों ने बुकिंग नंवर बंद कर दिया है। आमजन को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। प्रभारी रोहित जिंदल और महानगर अध्यक्ष रामकृष्ण ने संयुक्त रूप से कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार और भारत सरकार को सिलेंडर की आपूर्ति मिलने का आश्वासन दिया है। वावजूद गैस एजेंसियों ने बुकिंग नंबर बंद कर दिया है और कुछ लोग अवैध रूप से सिलेंडर की । कालाबाजारी भी कर रहे हैं। दो-दो हजार रुपये का सिलेंडर वेच रहे है, जिससे आमजन को ऊंची कीमतों में रसोई गैस खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। महामंत्री दीपक द्विवेदी और कोषाध्यक्ष प्रभजीत सिंह ने कहा कि जो लोग गैस सिलेंडर की कालाबाजारी कर रहे हैं उनको सिलेंडर कौन दे रहा है। इसको भी जांच होनी चाहिए। कॉमर्शियल सिलेंडर न मिलने से व्यापारी वर्ग को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन देने वालों में रोहित जिंदल, रामकृष्ण शुक्ला, दीपक द्विवेदी, प्रभजीत सिंह, विष्णु शुक्ला, अनिल राजपूत मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
