शाही, बरेली। जनपद के थाना शाही क्षेत्र के गांव ठिरिया कल्यानपुर मे पानी भरी बाल्टी मे डूबकर 15 महीने के मासूम बच्चे की मौत हो गई। घटना रविवार शाम उस वक्त हुई जब मासूम बाल्टी के पास खेल रहा था। घटना से परिवार मे कोहराम मच गया। ठिरिया कल्यानपुर निवासी इंतजार अहमद ने बताया कि रविवार को परिवार के सभी लोगों ने रोजा रखा था। शाम के वक्त सभी लोग रोजा इफ्तार रहे थे। उनका 15 महीने का बेटा याशर घर के आंगन में खेल रहा था। इसी दौरान वह बाथरूम में पानी भरी बाल्टी के पास पहुंच गया और पानी से खेलने लगा। किसी तरह वह औंधे मुंह बाल्टी मे गिर गया। पानी मे डूबने से उसकी मौत हो गई। परिवार के लोग काफी देर तक गांव मे बच्चे की तलाश करते रहे लेकिन उसका कोई पता नही चला। जब परिजन ने घर के बाथरूम मे जाकर देखा तो मासूम याशर बाल्टी मे मृत मिला। बच्चे का शव देखकर घर में चीख-पुकार मच गई। उसकी मां फरीन का रो-रोकर बुरा हाल है। याशर दो बच्चों में सबसे छोटा था। सोमवार को सुबह बच्चे को सुपुर्द खाक कर दिया गया।।
बरेली से कपिल यादव
