बहेड़ी, बरेली। होली का त्यौहार उल्लास के साथ सम्पन्न हो गया। सुबह तड़के शुरू हुआ रंग खेलने का सिलसिला दोपहर तक चला। गीत-संगीत और ढोल की थाप के साथ लोगों ने रंगों का लुत्फ पुल मस्ती के साथ लिया। एक दूसरे को गले लगकर लोगों ने एक दूसरे को होली की मुबारक बाद दी। बरेली के सांसद छत्रपाल सिंह ने भी यहां होली खेली। होलिका दहन मे लोगों ने परम्परागत तरीके से पूजा-अर्चना की और इसके बाद से रंग-गुलाल चलने लगा। हुरियारों ने कई जगहों पर रंगों का मोर्चा लगाया हुआ था। हुरियारों की एक टोली मे बरेली के सांसद छत्रपाल सिंह भी शामिल हुए। तमाम बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ सांसद ने शहर के मोहल्लों में भी जाकर लोगों से होली मिली। शाम से लोगों का घरों पर जाकर होली की मुबारक बाद देने का सिलसिला शुरू हुआ जो देर रात तक चला। जिन घरों में गमी की होली थी। वहां उनके परिचितों के मिलने जाने का सिलसिला भी चला। होली पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को भी रंग लगाया।।
बरेली से कपिल यादव
