ट्रक की टक्कर से बाइक मे लगी आग, युवक की गई जान

नवाबगंज, बरेली। पीलीभीत हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पर सवार युवक उछलकर सड़क किनारे जा गिरा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक मे आग लग गई। इससे बाइक पूरी तरह से जल गयी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया। वही टक्कर मारने वाला चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ट्रक की तलाश कर रही है। जनपद पीलीभीत के सिमरिया गांव मे रहने वाले 26 वर्षीय योगेंद्र रविवार की शाम बाइक से नवाबगंज की ओर आ रहे थे। इस दौरान सामने से तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक मे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तेज धमाके के साथ बाइक दूर जा गिरी और उसमें आग लग गई जबकि योगेंद्र उछलकर सड़क पर गिर गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। बुआ के घर जा रहे युवक की हादसे मे मौत: फतेहगंज पश्चिमी। हाईवे पर रविवार देर शाम रहपुरा जागीर अंडरपास के पास रहपुरा जागीर की तरफ मिट्टी लेकर आए डंपर ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे मे सुनील पुत्र ढाकनलाल (18) निवासी गांव कुतरैया थाना सिरौली व झंडू हुसैन निवासी बड़ी बिहार इज्जतनगर, हरवंश निवासी रहपुरा गंभीर घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे सुनील की मौत हो गई। डंपर मिट्टी लेकर माधौपुर ओवरब्रिज और शंखा पुल के बीच निर्माणाधीन पेट्रोल पंप पर जा रहा था। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया कि डंपर को कब्जे मे ले लिया गया है। हादसे के बाद चालक फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *