फाइनल परीक्षा पास कर 12 छात्र बने सीए, दी बधाई

बरेली। सीए को फाइनल परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने जनवरी में परीक्षा आयोजित की थी। जानकारी के अनुसार बरेली से भी इस परीक्षा में 12 परीक्षार्थियों ने सफलता प्राप्त की है। आईसीएआई बरेली चैप्टर के उपाध्यक्ष सीए विनीश अरोड़ा ने बताया कि पूरे देश में 576 सेंटर्स पर सीए फाइनल की परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें कनिष्का अग्रवाल, अर्चिता अग्रवाल, राघव अग्रवाल, रिषभ मालपानी, प्राजक्ता पाठक, अंतरा अजीम, अर्जुन सिंह, अनिरुद्ध चतुर्वेदी, लव अग्रवाल आदि अभ्यर्थी सफलता कर सीए बन गए है। सीए विनीश अरोड़ा ने सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि छात्रों का कठिन परिश्रम और अनुशासन इस परिणाम में साफ दिखाई दे रहा है। चैप्टर के अध्यक्ष सीए नीरज अग्रवाल ने कहा कि ये परिणाम बरेली के युवाओं की क्षमता का प्रमाण है। हमें अत्यधिक गर्व है। उन्होंने छात्रों से अपील की है कि वे अब एक पेशेवर के रूप में देश की आर्थिक प्रगति में योगदान दें। हमेशा नैतिकता के उच्च मानकों का पालन करें और पारदर्शिता बनाए रखें। शादी के बाद सेल्फ स्टडी कर पाई सफलता: सिविल लाइंस स्थित अर्चिता अग्रवाल ने भी सीए की परीक्षा पास कर परिजनों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। सिविल लाइंस की अर्चिता अग्रवाल की शादी 2022 मे सार्थक जिंदल से हुई थी। उन्होंने सीए बनने का सपना नही छोड़ा और सेल्फ स्टडी पर जोर दिया। अर्चिता ने 2014 मे बीबीएल से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी करने के बाद से ही तैयारी शुरू कर दी थी। उनका कहना है कि हार्डवर्क से सफलता जरूर मिलती है। धैर्य रखने की जरूरत है। अर्चिता ने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और सास-ससुर को दिया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *