बरेली। शहर मे आज बड़ी बमनपुरी से राम वारात निकलेगी। इसको लेकर रूट डायवर्ट भी रहेगा। बाइक और पैदल जाने वाले लोगों के लिए आज इस रूट से निकलना काफी मशक्कत भरा हो सकता है। राम बारात में मस्ती से सराबोर हुरियारे रंग खेलते हुए चलेंगे। जगह-जगह रंगों के मोर्चे होंगे। ऐसे में इन रूट पर निकलने में लोगों की परेशानी हो सकती है। जाना बहुत जरूरी हो तो वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करे। संभव हो तो बाजार मे न निकलें तो ही बेहतर रहेगा। जहां-जहां से राम बारात निकलेगी उस रूट पर ऐतिहातन बिजली आपूर्ति बंद करने के निर्देश मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने दिए है। यह है रामबारात का रूटः बड़ी बमनपुरी स्थित नृसिंह मंदिर से शुरु होकर मलूकपुर चौराहा, बिहारीपुर ढाल, कुतुबखाना, घंटाघर, नावल्टी चौराहा, बरेली कालेज गेट, कालीबाड़ी, स्यामगंज चौराहा, साहू गोपी नाथ, मठ की चौकी, शिवाजी मार्ग, कुतुबखाना चौराहा, बड़ा बाजार, किला चौराहा, सिटी सब्जी मंडी, मलूकपुर चौराहा होते हुए वापस नृसिंह मंदिर में समापन होगा। सोमवार की सुबह 11 बजे से ही हुलियारों की टोलियां सड़कों पर नजर आने लगेगी। इसलिए ट्रैफिक पुलिस रामबारात वाले रूटों पर ट्रैफिक व्यवस्था में जुट जाएगी। ऑटो, ई-रिक्शा, कार आदि राम बारात मार्ग पर प्रतिबंधित रहेंगे। ट्रैक्टर-ट्रालिया वही निकाली जाएंगी, जो राम बारात में शामिल होने वाली होगी। जिस रूट से राम बारात निकलेगी। उस पर ट्रैफिक डायवर्जन होगा। बता दें कि शाम पांच से छह बजे तक हुलियारों की टोलियां कम सड़कों पर हुड़दंग रहता है। ब्रहमपुरी रामलीला समिति के प्रवक्ता विशाल मेहरोत्रा ने बताया कि दो मार्च को श्री रामजी की भव्य राम बारात निकलेगी। मुख्य अतिथि डॉ. विनोद पागरानी रहेगे। अध्यक्ष राजू मिश्रा ने बताया कि राम बारात के लिए कमेटी ने पूरी तैयारी कर ली है। सभी रामभक्तों से निवेदन है कि बारात में किसी भी प्रकार का नशा न करे। कालीबाड़ी में युवा लोधी सभा राम बारात का स्वागत करेगी। मोचांबंदी भी की जाएगी। युवा लोधी सभा के अध्यक्ष गौरव राजपूत ने बताया कि सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।।
बरेली से कपिल यादव
