सीबीगंज, बरेली। जनपद के थाना सीबीगंज क्षेत्र मे सिपाही का शव फंदे पर लटका मिला। बताया जा रहा है कि पत्नी से कहा-सुनी के बाद सिपाही ने आत्मघाती कदम उठाते हुए फंदे पर लटक कर जान दे दी। सिपाही की तैनाती अमरोहा मे थी लेकिन एक सप्ताह पहले ही मुरादाबाद ट्रांसफर हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मे मौत की बजह हंगिंग आई है। मूल रूप से शेरगढ़ निवासी 37 वर्षीय मनोज मौर्य पुलिस मे सिपाही थे। उनकी तैनाती अमरोहा जनपद मे थी। जहां से सप्ताह भर पहले उनका तबादला मुरादाबाद हो गया था और उन्हें शनिवार को नई तैनाती पर ज्वाइन करना था। हाल ही मे उन्होंने किराये के मकान के पास ही कैंफर स्टेट कॉलोनी मे घर बनाया था और 22 फरवरी को गृह प्रवेश कर सामान की शिफ्टिंग चल रही थी। शुक्रवार शाम करीब सात बजे पत्नी ज्योति ने मनोज के परिवार वालों को फोन करके हार्टअटैक से मौत होने की सूचना दी। परिजन जब मौके पर पहुंचे तो मनोज के गले पर फंदे के कसाव का निशान और जीभ बाहर निकली हुई मिली। इस पर परिजन ने हत्या की आशंका जताकर पुलिस को सूचना दी। सीओ अंजनी कुमार तिवारी सीबीगंज पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई। पत्नी ज्योति से पूछताछ की तो उसने साड़ी का फंदा लगाकर खुदकुशी करने की बात कही। वही मनोज के भाई मुनीश ने हत्या की आशंका जताई। इस पर पुलिस ने शव कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। शनिवार को मनोज के शव का पोस्टमार्टम हुआ। जिसमें मौत का कारण हैंगिंग बताया गया। साथ ही नशे के लक्षण मिलने के बिसरा भी सुरक्षित कर दिया गया। इस दौरान मनोज की नाक और होठ पर खरोंच के दो निशान भी मिले है। मनोज के परिजन अभी भी घटना के पीछे साजिश होने की बात कह रहे है। सीओ अंजनी कुमार तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जो तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।।
बरेली से कपिल यादव
