भमोरा, रिठौरा, बरेली। मुंडिया अहमदनगर मे संतोषी माता मंदिर से भगवान शिव की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। गांव में लोगों ने यात्रा का जगह-जगह लोगों ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा को मेला कमेटी अध्यक्ष वेद प्रकाश पटेल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वृंदावन की श्रीराधा करुणामयी रासलीला संस्था ने मीराबाई की लीला का मंचन किया। यहां बड़ी संख्या मे श्रद्धालु मौजूद रहे। शोभायात्रा की सुरक्षा को सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव, इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह, एसएसआई जावेद चौधरी फोर्स के साथ मौजूद रहे। शोभायात्रा मे सुनील पटेल, विश्व हिंदू महासंघ जिला उपाध्यक्ष सचिन पटेल, राधेश्याम पटेल, मेला कमेटी कोषाध्यक्ष अरविंद भदौरिया, प्रबंधक सतीश चंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष अर्जुन यादव, प्रभाकांत मिश्रा, राजाराम कातिब, महेंद्र सिंह भदौरिया, महेंद्र पाल, रोहित दिवाकर, ओमपाल पटेल, वीरेंद्र सागर, रोहित दिवाकर, वीरेन्द्र कश्यप, जय सिंह, शिव शंकर सागर, नरेश भदौरिया, आदि मौजूद रहे। वही भमोरा मे हर्रामपुर मे शिव महापुराण एवं दुर्गा भंडारा के प्रथम दिन कलशयात्रा निकाली गई। गांव के देवस्थान प्रांगण में कलश यात्रा निकाली गई। आयोजकों ने बताया कि 17 से 27 फरवरी तक शिव महापुराण की कथा सुनाई जाएगी। 28 फरवरी को भंडारे का आयोजन होगा। यहां सोहन भगत, नत्थू भगत, बबलू शर्मा, सूर्य प्रकाश शर्मा, सोहनलाल कश्यप, राजेंद्र कश्यप, सोरन फौजी, राजेंद्र मौर्य, रमेश मौर्य, नन्हे कश्यप, पप्पू कश्यप आदि मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
