मुठभेड़ मे चार गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली, दरोगा व सिपाही भी घायल

भोजीपुरा, बरेली। जनपद के थाना भोजीपुरा क्षेत्र मे रविवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ मे चार डकैतों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। फायरिंग मे एक दरोगा और एक सिपाही भी घायल हो गए। सभी सीएचसी भोजीपुरा मे भर्ती कराए गए। एएसपी हाईवे शिवम आशुतोष सिंह ने बताया कि रविवार रात करीब पौने दो बजे थाना प्रभारी भोजीपुरा मय फोर्स क्षेत्र मे गश्त मे थे। इसी दौरान ग्राम मसीत से महेशपुर शिवसिंह मार्ग पर संदिग्ध पिकअप दिखी। जिसकी नंबर प्लेट कपड़े से ढकी थी। पुलिस के रोकने पर वाहन चालक नहर किनारे तेज गति से भागा लेकिन आगे पेड़ से टकरा गया। वाहन से उतरे बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें उपनिरीक्षक रुक्मेश सिंह व कांस्टेबल संजय सागर घायल हो गए। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ फायरिंग की। जिसमें अकरम अली निवासी लभेड़ा थाना हाफिजगंज और आसिफ निवासी तुलसी नगर एजाज नगर गौटिया थाना बारादरी के पैर मे गोली लगी। दोनों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। उनके दो अन्य साथी साहिल व उसका भाई शाहिद निवासी तुलसीनगर बारादरी भी गिरफ्तार हुए है। अभियुक्तों के कब्जे से 60 हजार रुपये नकद, दो तमंचे 315 बोर, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और एक पिकअप वाहन बरामद हुआ है। एएसपी ने बताया कि इस गैंग ने गुरुवार रात धौराटांडा मे राइस मिलर के घर डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। मुठभेड़ के दौरान आरिफ उर्फ पप्पू निवासी एजाज नगर गौटिया, सूरज निवासी नौंगवा थाना सुनगढ़ी और देवेंद्र फरार हो गए। उनकी तलाश मे टीमें जुटी हुई है। मुठभेड़ में गिरफ्तार चार बदमाश आसिफ, अकरम अली, साहिल व शाहिद और जिला अस्पताल मे भर्ती नन्हें पाल उर्फ रीतराम को जेल भेज दिया गया है। एसपी नार्थ मुकेश मिश्र ने बताया कि धौराटांडा मे हुई वारदात मे शामिल पांच बदमाश गिरफ्तार कर कोर्ट मे पेश गिए गए है। एएसपी ने बताया कि गिरोह ने नौ फरवरी की रात हरदोई के शाहबाद थाना क्षेत्र मे भी डकैती डाली थी। आसिफ पर शाहजहांपुर, हरदोई, भोजीपुरा मे लूट व चोरी के नौ मुकदमे, अकरम अली पर हरदोई व भोजीपुरा में तीन, साहिल और शाहिद पर भोजीपुरा मे दो-दो मुकदमे दर्ज हैं। बदमाश नन्हे पाल उर्फ रीतराम पर शाहजहांपुर, हरदोई व बरेली में लूट, डकैती, चोरी आदि के दस मुकदमे दर्ज है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *