बरेली। बीडीए की टीम ने मंगलवार को एयरपोर्ट की बाउंड्रीवाल से सटे ग्राम कंजादासपुर में कॉलोनाइजर सिराज की ओर से पांच हजार वर्गमीटर में वनाई जा रही अवैध कॉलोनी को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। विशेष कार्याधिकारी अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में सहायक अभियंता धर्मवीर सिंह और अवर अभियंता अजीत कुमार साहनी की टीम ने यह कार्रवाई। बुलडोजर से कुछ ही घंटों में कॉलोनी के अंदर बनाए गए रास्तों, प्लाटों और खड़ी बाउंड्रीवाल को ध्वस्त करा दिया गया। इस दौरान अफरातफरी का माहौल बन गया। वीडीए उपाध्यक्ष डॉ. ए. मनिकंडन का कहना है कि भविष्य में भी अवैध कॉलोनियों पर सख्ती जारी रखी जाएगी।।
बरेली से कपिल यादव
