फरीदपुर, बरेली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन शनिवार को पचोमी गांव मे किया गया। मेले मे 4756 पशुओं का पंजीकरण किया गया। शनिवार को मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने गो पूजन कर किया। उन्होंने पशुपालन विभाग की ओर संचालित नंद बाबा, दुग्ध मिशन के अन्तर्गत संचालित मिनी नंदिनी, कृषक समृद्धि योजना, मुर्गी पालन, बकरी पालन, कुक्कुट विकास नीति, मुख्यमंत्री गोवंश सहभागिता योजना आदि योजनाओं के बारे में जानकारी दी। अध्यक्षता मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने की। सीडीओ देवयानी ने योजनाओं का पशुपालकों से लाभ उठाने की अपील की। जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, ईशान ग्वाल, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, निदेशक रोग नियंत्रण डॉ. राजेंद्र प्रसाद, अपर निदेशक बरेली मंडल डॉ. मदन पाल सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. मनमोहन पांडेय, मेला संयोजक डॉ ओपी वर्मा, डॉ हीरा लाल, डॉ सुनयना सिंह, डॉ राजेश यादव, डॉ सुमित वाष्र्णेय, डॉ. केपी सिंह, डॉ राजीव सिंह आदि रहे।।
बरेली से कपिल यादव
