कानपुर दक्षिण। कानपुर पहुंचे बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा देने वाले निलंबित पीसीएस अफसर अलंकार अग्निहोत्री के सुर बदल गए हैं। यहां उन्होंने केन्द्र सरकार को यूजीसी एक्ट में बदलावों के लिए घेरा। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री की आलोचना की लेकिन यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपना बताया। उन्होंने कहा कि जिस तरह ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारत को लूटा था, उसी तरह वेस्ट इंडिया कंपनी देश को बर्बाद करने पर तुली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कंपनी के सीईओ और गृहमंत्री अमित शाह एमडी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने है। उनसे कोई शिकायत नही है। उन्हें हराने के लिए ही काला कानून लाया गया। शंकराचार्य व बटुकों के साथ प्रशासन ने गलत गलत व्यवहार किया, जिसकी जांच सीएम करा रहे है। अलंकार अग्निहोत्री शनिवार सुबह केशवनगर डब्लू ब्लॉक स्थित अपने घर पहुंचे। यहां सवर्ण संगठनों और समर्थकों ने मालाएं पहनाई। नारेबाजी करते हुए जोरदार स्वागत किया। बेटे अलंकार को देखते ही मां भावुक हो गईं और उन्हें गले लगा लिया। मां ने माला पहनाकर आशीष दिया और कहा- बेटा सच की लड़ाई लड़ रहा है।।
कानपुर से कपिल यादव
