किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को भेजा जेल

सीबीगंज, बरेली। जनपद की थाना सीबीगंज क्षेत्र मे घर से दुकान पर सामान लेने जा रही 13 वर्षीय किशोरी को बुरी नीयत से दबोच कर जबरन गोदाम में बंधक बनाकर उसके साथ छेड़छाड़ कर दुराचार करने की कोशिश करने में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना सीबीगंज क्षेत्र के एक गांव मे 13 साल की किशोरी 25 जनवरी की शाम मे घर से गांव मे ही दुकान पर सामान खरीदने जा रही थी। इसी दौरान गांव का ही मुख्तयार पुत्र जमील किशोरी को जबरन पकड़कर गांव में ही गोदाम में ले गया। फिर अंदर से दरवाजा बंद कर किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने लगा उसके कपड़े उतारकर दुराचार की कोशिश करने लगा था। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। किशोरी के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए थे। ग्रामीणों ने जबरन दरवाजा खुलवा कर किशोरी को उसके चंगुल से छुड़ाया था। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया था। किशोरी के पिता की तहरीर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शनिवार को उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *