गुलाटी गैंग ने रिटायर्ड फौजी से 22 लाख रुपये ठगे, 50 से ज्यादा मुकदमे दर्ज

बरेली। निवेशको के करोड़ों रुपये लेकर फरार हुए कैनविज ग्रुप के एमडी कन्हैया गुलाटी समेत अन्य ठगों ने रिटायर्ड फौजी को 22 लाख का चूना लगाकर जिंदगी भर की जमापूंजी हड़प ली। रकम मांगने पर आरोपियों ने उन पर लोहे की रॉड से हमला कर धमकियां दीं। इस मामले मे थाना बारादरी मे मुकदमा दर्ज कराया गया है। यह मुकदमा नवादा शेखान निवासी दीपक गंगवार ने सेना से रिटायर अपने 66 वर्षीय पिता रामकुमार से हुई ठगी के संबंध में दर्ज कराई है। इसमें कैनविज के एमडी कन्हैया गुलाटी, ट्यूलिप टॉवर निवासी प्रमोद सिंह परिहार, पीलीभीत में बरखेड़ा के नुक्ता प्रसाद, अनुज कुमार, मॉडर्न नर्सरी के आदित्य सक्सेना, उसकी पत्नी आंचल सक्सेना, कुम्हरा इज्जतनगर के जितेंद्र पटेल, अजीत गंगवार और रेशु गंगवार को आरोपी बनाया गया गया है। है। आरोपियों आरोपियों ने उनके पिता को सात प्रतिशत मासिक रिटर्न और सुरक्षित निवेश का झांसा देकर यह ठगी की। कुछ रकम उन्होंने ऑनलाइन और कुछ नकद आरोपियों को दी। करीब नौ महीने बाद उन्हें रिटर्न मिलना बंद हुआ तो आरोपियों से संपर्क किया गया। 50 से ज्यादा मुकदमे दर्ज: कन्हैया गुलाटी और उसके साथियों पर लगातार मुकदमें लिखे जा रहे हैं। अब तक यह संख्या 50 से ऊपर पहुंच चुकी है लेकिन अब तक कोई भी आरोपी पुलिस के हाथ नही आया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *