गन्ने के खेत में मिले गोवंशीय पशुओं के अवशेष, हंगामा

बहेड़ी, बरेली। सुकटिया क्षेत्र के जंगल मे तस्कर दो तीन गोवंशीय पशुओं का वध कर मांस ले गए। अवशेष वही छोड़ गए। सूचना देने के एक घंटे के बाद पुलिस के पहुंचने पर गोरक्षा हिंदू दल के पदाधिकारी और कार्यकताओं ने हंगामा किया। तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। चौकी नरायन नगला क्षेत्र के शुक्रवार की सुबह सुकटिया गांव के जंगल मे गन्ने के खेत मे गोवंशीय पशुओं के अवशेष देखे। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस व गोरक्षा हिन्दू दल के जिला प्रभारी रविन्द्र प्रताप सिंह, तहसील अध्यक्ष मनोज कुमार गंगवार, युवा जिला अध्यक्ष रजत पंडित, जिला महामंत्री विमल सिंह को दी। कुछ ही समय मे गो रक्षा हिन्दू दल की टीम पहुंच गई। इंस्पेक्टर पवन कुमार, एसडीएम इंशिता किशोर, क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर रावेन्द्र कुमार नैन, नरायन नगला चौकी इंचार्ज राजेश कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। गोवंश के अवशेषों को गड्डा खोदवाकर दवा दिया गया। क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जल्द गोतस्करों को पड़कर जेल भेजा जायेगा। वहीं, गोरक्षा हिंदू दल के पदाधिकारियों ने गोमांस तस्करों को गिरफ्तार करने की मांग उठाई।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *