बनी सड़क की पास धनराशि से जर्जर रोड डाले जाए तो मिलेगी जनता को राहत

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। नगर पंचायत बोर्ड की बैठक के दौरान दिए गए प्रस्ताव के तहत 28 लाख धनराशि से बनने वाली रोड का निर्माण रोकने के लिए, सभासदों ने एक राय होकर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन ईओ पुष्पेंद्र सिंह राठौर को सौंपा है। सभासद अवोध कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिंह, सतीश चंद्र, कृपाल सिंह, गीता, शबीना बी, प्रदीप गुप्ता, वशीर अहमद, वसीम अहमद ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन ईओ को सौंपकर बताया चार दिन पहले वोर्ड को वैठक मे चेयरमैन इमराना वेगम ने कस्बा मे मुख्य बाजार के मैन रोड से चेयरमैन के घर की ओर जाने वाले रास्ते को करीब 28 लाख की लागत से बनाए जाने वाले जिस रोड का प्रस्ताव किया गया है। यह रोड दुरस्त है। इतनी बड़ी धनराशि दुरस्त रोड पर खर्च करना न्याय संगत नही है। इससे कई विकास के कार्य प्रभावित हो रहे है। जबकि अन्य वार्ड में कई रोड जर्जर हालत मे है। अगर यह धनराशि का इस रोड मे दुरुपयोग करने के बजाय जर्जर रोड डालने मे किया जाए तो जनता को राहत मिलेगी। ईओ पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने ज्ञापन लेकर जिलाधिकारी को भेजने का भरोसा दिलाया है। सभासद अबोध कुमार सिंह ने बताया उनके वार्ड मे स्टेशन रोड से घुघरू बाबा मंदिर को जाने बाला रोड खस्ताहाल है। कई जगह पानी की निकासी नही होने के कारण जल भराव हो जाता है। मोहल्ले की एक शिक्षिका स्कूल जाते समय स्कूटी फिसलने से चोटिल हो गई। इस रोड को डालने के लिए वह कई बार प्रस्ताव दे चुके है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *