रामायण वाटिका मे 51 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा का किया अवलोकन, मोहा मन

बरेली। रामगंगा नगर आवासीय योजना मे स्थित रामायण वाटिका का गुरुवार को उत्तर प्रदेश विधान परिषद की अंकुश समिति ने स्थलीय निरीक्षण किया। समिति के सदस्यों ने वाटिका में स्थापित भगवान श्रीराम की 51 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा का अवलोकन किया और उसकी कलात्मकता, भव्यता व आध्यात्मिक गरिमा की सराहना की। बीडीए उपाध्यक्ष डॉ. ए मनिकंडन ने बताया कि निरीक्षण के दौरान समिति के सदस्यों ने कहा कि श्रीराम की प्रतिमा भारतीय सनातन संस्कृति, मर्यादा और आदशों का जीवंत प्रतीक है जो आमजन में श्रद्धा, आस्था और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करती है। निरीक्षण के दौरान रामायण वाटिका में विकसित हरित क्षेत्र, आकर्षक लैंडस्केपिंग, स्वच्छ पाथवे, प्रकाश व्यवस्था, बैठने की सुविधाओं और साफ-सफाई व्यवस्था को भी परखा गया। अंकुश समिति ने वाटिका के समुचित रखरखाव, बेहतर प्रबंधन और सुनियोजित विकास कार्यों की प्रशंसा करते हुए इसे शहर के लिए एक आदर्श स्थल बताया। समिति ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इसी तरह अन्य योजनाओं में भी गुणवत्ता, पारदर्शिता और जनहित को प्राथमिकता दी जाए, ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *