शेरगढ़। सर्राफ की दुकान से एक महिला झाले उड़ा ले गई। मामला सीसीटीवी मे कैद हो गया। कस्बे मे बाजार रोड स्थित रजा ज्वैलर्स की दुकान पर सुबह एक महिला व युवक पहुंचे और सराफ से सोने के झाले और टॉप्स दिखाने को कहा। इस बीच सर्राफ ने महिला को कई झाले दिखाए। बताया जाता है कि जालसाज महिला ने सराफ से नये डिजाइन के और भी झाले और टॉप्स दिखाने को कहा। महिला के साथ एक पुरुष भी था। वह भी टाप्स देखने में महिला का सहयोग कर रहा था। काफी देर तक टाप्स को देखने और उन्हें नापसंद करने के बाद एक टाप्स महिला को पसंद आ गया। तब दुकानदार को भी राहत हुई। पसंद आने पर 22 हजार रुपए कीमत के टॉप्स खरीदे और भुगतान कर दिया और वहां से चली गई। इधर सर्राफ ने अपना सामान रखते हुए देखा कि एक जोड़ी झाले कम है तो वह महिला के पीछे भागा लेकिन महिला तब तक बाजार से जा चुकी थी। तब उसने दुकान मे लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया तो उसमे महिला एक जोड़ी सोने के झाले साथ आए युवक को देते दिखाई दे रही है।।
बरेली से कपिल यादव
