फरीदपुर, बरेली। लखनऊ हाईवे पर फरीदपुर टोल प्लाजा मंगलवार को लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया। टोल प्लाजा का सिस्टम अपडेट किए जाने के दौरान दोनों ओर करीब तीन किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लग गई। आठ मे से तीन बूथ पर मोबाइल से फास्टैग स्कैन कर वाहनों से टोल टैक्स वसूलकर निकाला गया। इस दौरान टोल प्लाजा पार करने मे एक वाहन को करीब एक घंटे का समय लगा। सुबह दस बजे शुरू हुआ अपडेशन का काम शाम करीब पांच बजे पूरा हो पाया। फरीदपुर टोल प्लाजा पर मंगलवार सुबह दस बजे नया वर्जन अपडेट किए जाने का काम शुरू किया गया तो वाहनों के फास्टैग स्कैन होना बंद हो गए। इससे टोल प्लाजा पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगना शुरू हो गई। देखते ही देखते करीब तीन किलोमीटर तक वाहन फंस गए। कड़ाके की ठंड के लोग परेशान होते रहे। इस दौरान दोनों ओर के आठ मे से पांच बूथ बंद रहे। तीन तीन बूथों से मोबाइल के जरिये फास्टैग स्कैन कर वाहनों को निकाला गया। इस दौरान एक वाहन को टोल प्लाजा पार करने मे करीब एक घंटे का वक्त लगा। यही हालात शाम पांच बजे तक रहे। इसके बाद जब पूरा सिस्टम अपडेट हो गया तो आठों बूथों को चालू किया गया तब कही जाकर हालात सामान्य होना शुरू हुए।।
बरेली से कपिल यादव
