थैले मे बंद कर फेंकी गई नवजात बच्ची का नाम रखा गया उन्नति

बरेली। बीसलपुर रोड थैले में बंद कर फेंकी गई मासूम का नामकरण हो गया। बाल कल्याण समिति ने सभी की सहमति से उसका नाम उन्नति रखा है। इसके पीछे तर्क दिया कि बच्ची के यहां पर आते ही तमाम लोग उसे कुछ न कुछ गिफ्ट देने आने लगे। एक सामाजिक कार्यकर्ता ने कहा कि उनकी बेटी जर्मनी से आ रही है। बच्ची के लिए जर्मनी का बूलन मंगाया है। इस पर कमेटी के मन मे आया कि बच्ची की उन्नति होने लगी। इसलिए उसका नाम उन्नति रखा गया। उन्नति को जिला पंचायत मे बनी राजकीय दत्तक ग्रहण इकाई मे भेजा गया है। शनिवार रात बीसलपुर रोड पर थैले में एक नवजात बच्ची रोती हुई मिली थी, जिसे पुलिस ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चाइल्डलाइन ने बच्ची को अपनी सुपुर्दगी में लेने के बाद जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार कराने के बाद सोमवार को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। समिति के सदस्यों ने आपसी सहमति से बच्ची का नाम उन्नति रखा और कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे जिला पंचायत मे बनी राजकीय दत्तक ग्रहण इकाई मे भेज दिया। अब वही पर उसकी देखरेख की जाएगी। बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि बच्ची को फेंकने वालों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज व अस्पतालों मे दो-तीन दिन में पैदा होने वाली बच्चियों की जानकारी कर उसके माता-पिता के बारे में पता करने का प्रयास किया जा रहा है। मासूम को जिला अस्पताल से छुट्टी हो गई। इसके बाद चाइल्ड लाइन की टीम उसे लेकर सीडब्लूसी पहुंची। सीडब्लूसी के अध्यक्ष दिनेश चंद्रा ने बताया कि मासूम को तत्काल राजकीय दत्तक ग्रहण इकाई में भेजने का आदेश जारी कर दिया गया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *