क्रिसमस ट्री व सेंटा की ड्रेस से सजे बाजार, बाजारों मे उमड़ी भीड़

बरेली। क्रिसमस पर बाजारों में रौनक नजर आने लगी है। गिरजाघरों के साथ बाजार भी रंग-बिरंगी सजावट और खरीदारी से गुलजार हो उठे है। राजेंद्रनगर, डीडीपुरम, सिविल लाइंस और कैंट मे क्रिसमस की तैयारियां चरम पर है। दुकानों को खास थीम और आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया है। बाजारों मे क्रिसमस ट्री, सजावटी लाइटें, सितारे, घंटियां, सांता क्लॉज की ड्रेस, टोपी और मास्क की सबसे अधिक मांग देखी जा रही है। केक, चॉकलेट, गिफ्ट आइटम और सजावटी पीस की बिक्री तेज हो गई है। व्यापारियों के मुताबिक कुछ वस्तुओं की कीमतों में मामूली उतार-चढ़ाव है। बीते वर्ष की तुलना में लाइट्स और डेकोरेशन आइटम्स के दाम थोड़े बढ़े है। दुकानदारों का कहना है कि ऑनलाइन शॉपिंग के चलन के बावजूद त्योहारों के मौके पर लोग बाजार आकर खरीदारी करना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इस बार ग्राहकों की खास पसंद एलईडी लाइट्स, इको-फ्रेंडली क्रिसमस ट्री और घर सजाने के आकर्षक डेकोरेशन आइटम्स बने हुए हैं। वहीं, चर्च जाने वाले लोग विशेष मोमबत्तियां और धार्मिक सजावटी सामग्री भी खरीद रहे है। कुल मिलाकर, क्रिसमस के आगमन से पहले ही बाजारों में उत्सव का माहौल बन गया है, जो त्योहार की खुशी को और खास बना रहा है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *