हाईवे पर ट्रक पलटा, गन्ने की खोई से भरा था ट्रक, फंसे वाहन

फरीदपुर, बरेली। शनिवार को शाम चार बजे पूर्वी बाईपास कंजावाली ज्यारत के निकट गन्ने की सूखी खोई से भरा एक ट्रक पलट गया। इससे हाईवे की एक लेन पूरी तरह बाधित हो गई। पचौमी गांव के निकट चल रहे सड़क निर्माण कार्य में पचौमी से फरीदपुर तक वाहनों के पहिए देर रात तक रेंगतें रहे। पुलिस जाम खुलवाने को मशक्कत कर रही थी। शाम होते-होते इस कदर जाम लग गया और फरीदपुर के कंजा वाली ज्यारत तक वाहनों की लाइनें लग गई। समाचार लिखे जाने तक पुलिस जाम खुलवाने में जूझ रही थी वाहनों को रोक रोक कर निकाला जा रहा था। लखनऊ दिल्ली हाईवे के बीच फरीदपुर के पास दो किमी तक कोई कट नही है। ऐसे मे एनएचएआई सड़क में एक तरफ की मरम्मत करा रहा है। इस वजह से एक लेन पर ही यातायात चलता है। हाईवे पर ट्रैफिक अधिक होने से यहां शाम के बाद वाहनों की संख्या बढ़ती है तो एक लेन मे दोनों तरफ के आवागमन होने से जाम लगता है इससे वाहनों की लंबी कतारे लग जाती है। इस समय गन्ने का सीजन चल रहा है। फरीदपुर के पास द्वारकेश चीनी मिल में दूर दूर से गन्ना आता है। ऐसे मे कोई ट्रक पलट गया तो इससे भी सड़क बंद हो जाती है। पिछले दिनों गन्ने का ट्रक पलटने से सड़क पर गन्ना फैल गया था। तभी काफी देर तक जाम लगा रहा था। शाहजहांपुर के डीएम भी यहां लगने वाले जाम में फंस चुके है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *