बरेली/फतेहगंज पश्चिमी, नवाबगंज। सरकार की योजना का बिजली उपभोक्ता ज्यादा लाभ उठाएं इसके लिए क्षेत्रीय विधायक भी सक्रिय है। योजना के बारे मे बताने का शिविर हो या पहली दिसंबर से योजना लागू होने का दिन विधायकों ने राहत कैंप का उद्घाटन किया और उपभोक्ताओं को योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि यह पहली योजना है जिसमे सौ फीसदी सरचार्ज माफ होने के बाद पूरा बिल जमा करने पर 25 फीसदी की अतिरिक्त छूट भी दी जा रही है। बिजली अफसर भी योजना की सफलता के लिए प्रयासरत है। फतेहगंज पश्चिमी मे विधायक डॉ डीसी वर्मा ने सोमवार को स्थानीय विद्युत सब स्टेशन पर बिजली बिल राहत योजना कैंप का फीता काटकर उद्घाटन किया। कैंप के मुख्य अतिथि विधायक डीसी वर्मा और अधिशासी अभियंता मनोज कुमार ने राहत योजना के बारे में बताया। तीन चरण में चलने वाले अभियान के पहले चरण में एक से 31 दिसंबर तक 100 फीसदी ब्याज और 25 फीसदी मूलधन में माफी दे जाएगी। दूसरे चरण एक से 31 जनवरी तक 100 फीसदी ब्याज और 20 फीसदी मूलधन मे छूट दी जाएगी। जबकि तीसरे चरण एक से 28 फरवरी तक 100 फीसदी ब्याज और 15 फीसदी मूलधन मे माफी दी जाएगी। इसके अलावा विद्युत चोरी के मामले में लगे जुर्माना में 50 फीसदी छूट दी जाएगी। विद्युत बिल बकाया धारकों दो हजार जमा करके पंजीकरण कराना जरूरी होगा। एक मुश्त जमा करने वाले बकाया धारकों को छूट देने बाद बची जमा राशि में ही पंजीकरण हो जाएगा। पहले दिन 18 लोगों ने पंजीकरण कराया है। इस मौके पर अधिशाषी अभियंता मनोज कुमार एसडीओ सूर्यप्रताप, जेई रमेश चन्द्र, संजय सिंह चौहान, सभासद अबोध सिंह, मोनू, सतीश चन्द्र महेश्वरी, अंकिता सक्सेना, आदिल, आदि रहे। वही नवाबगंज मे सोमवार को विधायक डॉक्टर एम.पी. आर्या ने फीता काटकर कैंप का उद्घाटन किया। पहले ही दिन बड़ी संख्या में उपभोक्ता पहुंचकर योजनाओं का लाभ लेने में जुटे रहे। कार्यक्रम में अधीक्षण अभियंता ई. ज्ञानेंद्र सिंह, नोडल अधिशाषी अभियंता रमेश कुमार, एसडीओ राजेन्द्र सिंह, मोहित वर्मा, नीरज कुमार सहित समस्त विद्युत विभाग का स्टाफ मौजूद रहा। वही भमोरा मे आलमपुर जाफराबाद ब्लॉक प्रमुख आरती यादव ने बिजली बिल राहत कैंप का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान वेद प्रकाश यादव, जेई विजय प्रताप, मनीष मौर्य, अर्जुन सिंह आदि लोग रहे। पहले दिन 51 कनेक्शन पंजीकृत किए गए।।
बरेली से कपिल यादव
