महिला समेत 3 गिरफ्तार, चरस व स्मैक बरामद

बरेली। जनपद के थाना बारादरी पुलिस ने एक महिला समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। महिला तस्कर के कब्जे से 1.18 किलो चरस और दो अन्य के पास से 103 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया। बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने बताया कि मंगलवार रात पुलिस को सूचना मिली कि हरूनगला पुल के पास दो युवक स्मैक बेचने की फिराक में है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी मौके से भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। तस्करों की पहचान नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांधी टोला निवासी मोहम्मद जीशान (30) और रिझौला कैफेतुल्ला निवासी आरिफ (28) के रूप में हुई। पुलिस ने इनके पास से 103 ग्राम स्मैक और एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की। पूछताछ में दोनों ने बताया कि माल उन्हें आरिफ उर्फ रसूल शाह ने सप्लाई किया था। दूसरे मामले मे सेटेलाइट चौकी प्रभारी विनय बहादुर पुलिस टीम के साथ मंगलवार ही देर रात जोगीनवादा निवासी 45 वर्षीय हुसनआरा को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 1.48 किलो चरस बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि वह पढ़ी-लिखी नही है और उसका पति जेल मे है। घर खर्च चलाने के लिए उसने चरस बेचने का धंधा शुरू किया था।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *