फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जिले मे परिषदीय और कस्तूरबा गांधी विद्यालयों मे तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई। जिसमें स्कूलों बच्चों ने दो किमी लंबी तिरंगा यात्रा निकाली और भारत माता की जय का उद्घोष किया। उत्साह-उमंग और सबकी भागीदारी के साथ देश भर में हर-घर तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। इसी क्रम में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिथरी चैनपुर के बच्चों संग शिक्षकों ने तिरंगा रैली निकाली। हाथों में तिरंगा लिए नन्हे मुन्ने बच्चे भारत माता की जय बोलते हुए चल रहे थे। हाथ में तिरंगा और पोस्टर लिए बच्चों ने भारत माता की जय का उद्घोष किया तो पूरा इलाका गुंजायमान हो उठा। देश प्रेम की भावना से ओतप्रोत यह तिरंगा यात्रा अमृत सरोवर बिथरी चैनपुर में मानव श्रंखला बनाने के साथ विश्राम ली। क्यारा ब्लॉक में पूर्व माध्यमिक विद्यालय वारीनगला और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के बच्चों ने संयुक्त रैली निकाली। इस तिरंगा यात्रा को बीईओ पूरन सिंह रवाना किया। भुता ब्लॉक के बीआरसी केंद्र से भी यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर घन श्याम पटेल, चंद्र प्रकाश, नीरज, धर्मेन्द्र पटेल, ओमकार पटेल, पुष्पेन्द्र पटेल, राकेश कश्यप, डॉ. विनोद कुमार शर्मा, नवनीत यादव, प्रीति शर्मा, आशा राणा आदि उपस्थित रहे। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय बिथरी चैनपुर में मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें जिलाध्यक्ष नरेश गंगवार, किरन बाला, कुसुम लता, प्रियदर्शिनी शर्मा, मिथलेश कुमार, नरेश चन्द्र, रीना सक्सेना, सोनी, दिव्या अग्रवाल, सुरैय्या परवीन, शुभ्रा शर्मा, नाजिया सिद्दीकी आदि उपस्थित रहे। इसके अलावा ब्लॉक फतेहगंज पश्चिमी के प्राथमिक विद्यालय चिटौली मे मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथ में तिरंगा लेकर बच्चों ने भारत माता की जय का उद्घोष किया तो पूरा इलाका गुंजायमान हो उठा। जिसमें शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष कपिल यादव, संदीप गुप्ता, सुनंदा, लोकेश शंखधार, मोहिनी कृष्णा सक्सेना, राखी चतुर्वेदी, महेश शंखधार आदि उपस्थित रहे।।
बरेली से कपिल यादव