हरियाली तीज मे खूब झूमी महिलाएं, सुहागिनों ने शिव पार्वती की पूजा

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। हरियाली तीज के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के तत्वाधान मे महिलाओं ने मेंहदी, संगीत, खेल आदि का आयोजन कर जमकर लुफ्त उठाया। नगर के समीप चिटौली गांव के समीप हरि फार्म हाउस पर आईवीएफ की महिला इकाई ने मोहिनी गोयल के नेतृत्व मे तीज महोत्सव का आयोजन कर महिलाओं की मेंहदी प्रतियोगिता, डांस, खेल, नृत्य आदि का आयोजन कर सूक्ष्म जलपाल के साथ हरियाली तीज धूमधाम से मनाई। अंतराष्ट्रीय वैश्य महामेलन महिला इकाई की नैना गोयल, सुची गोयल, प्रीति अग्रवाल, प्रिया अग्रवाल, प्रीति गोयल, विदुषी अग्रवाल, शिखा गोयल, सारिका गोयल, मनीषा गोयल, प्रियंका अग्रवाल, रमा जायसवाल, अंजू गुप्ता, सोनाली, पूजा अग्रवाल, मेघा अग्रवाल, दीपा अग्रवाल, मधु अग्रवाल, राजकुमारी अग्रवाल समेत चार दर्जन से ज्यादा महिलाएं उपस्थित रही। वही रविवार को हरियाली तीज का पर्व पूरे उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कस्बे व गांव की महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा मे सज-धजकर मंदिरों और पूजा स्थलों पर एकत्रित हुई। महिलाओं ने भगवान शिव-पार्वती की विशेष पूजा-अर्चना की। गांव की महिलाओं ने बताया कि हरियाली तीज महिलाओं का पावन पर्व यह श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। यह त्योहार विशेष रूप से विवाहित महिलाओं द्वारा अपने पति की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए मनाया जाता है। सुबह से ही महिलाएं तैयारियों मे जुट गई थी। पारंपरिक परिधान पहनकर और हाथों में मेहंदी रचाकर उत्सव का वातावरण बनाया। फतेहगंज पश्चिमी। कस्बा मे स्टेशन रोड पर स्थित स्वाध्याय एकेडमी में हरियाली तीज उत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसमे मेहंदी व नृत्य कलाओं का आयोजन किया गया। बालिकाओं ने पारंपरिक पोशाकों मे सज-धजकर उत्सव मे भाग लिया। तीज महोत्सव के गीतों पर जमकर डांस किया। कार्यक्रम के उपरांत सभी ने जलपान ग्रहण किया। इस मौके पर एकेडमी संचालक शोभा शर्मा, चेष्टा शर्मा, बर्षा सक्सेना, विनीता मौर्य, संध्या शर्मा, रानी, उपासना, सोनम, बर्षा, साक्षी, विनीता, तनु, खुशबु, हिमांशी, पलब्बी, नीरज आदि ने मौजूद रही।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *